फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर बैन के बाद ईरानी फिल्में देख रहे हैं पाकिस्तानी

Sun, 13 Nov 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड फिल्मों पर लगे बैन के बाद पाकिस्तान में फिल्म वितरकों ने ईरानी फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तानी फिल्म वितरकों का यह कदम स्वयं को जिंदा रखने और पाकिस्तानी सिनेमा को बचाने का प्रयास है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी सिनेमा के बिजनेस में गिरावट आई है। हालांकि भारतीय फिल्में पाकिस्तान में बहुत पसंद की जाती हैं, लेकिन अभी कुछ कहना बहुत मुश्किल है कि पाकिस्तानी फिल्म वितरकों का यह कदम पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को बचा पाएगा, लेकिन उनको विश्वास है कि यह प्रयास रंग लाएगा। 

पाकिस्तान नेशनल इंस्टीटयूट फॉर फोक और ट्रेडिशनल हेरिटेज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर फौजिया सईद ने कहा, 'पर्शियन फिल्में पाकिस्तानी समाज के बेहद करीब हैं और पूरे देश भर में दिखाई जानी चाहिए।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन

2007 में शुरू हुई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग

उन्होंने कहा, 'ईरानियन फिल्में दुनिया भर में सराही गई हैं और पाकिस्तान में इनकी स्क्रीनिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।'

पाकिस्तान सिनेप्लेक्स सिनेमा के मार्केटिंग मैनेजर ने कहा, 'हम ईरानियन फिल्मों के साथ प्रयोग कर रहे हैं, फिल्में सांस्कृतिक आदान प्रदान का बेहतर जरिया हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी फिल्म वितरकों ने ईरान और तुर्की से फिल्मों के आयात को लेकर औपचारिक रूप से संपर्क किया है। 

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर प्रतिबंध भारत के साथ सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने पर रोक लगा दी। सितंबर में उड़ी हमले के बाद दोनों देशों के बीच शुरू हुआ तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की घरेलू फिल्म इंडस्ट्री ने 2007 में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें