फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हुई पत्नी, तो तोड़ दी शादी

Wed, 01 Jun 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई - फोटो : Getty
विज्ञापन
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। पर आज के समय अगर कहें कि ये रिश्ता वर्जिनिटी टेस्ट पर टिका हुआ है तो कोई बड़ी बात नहीं है। महाराष्ट्र के नासिक में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें शादी के 48 घंटे के बाद ही पति ने अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई। 
विज्ञापन


पति ने अपनी पत्नी का वर्जिनिटी टेस्ट कैसे किया, यह तक साबित करने के लिए उसने कुछ बेहूदा सुबूत तक पंचायत तक के सामने पेश कर दिए। पति ने यह साबित करने के लिए वो चादर तक पेश कर दी जिस पर वो अपनी पत्नी के साथ सोया था। चादर को देखने के बाद पंचायत सदस्यों ने पति को शादी खत्म करने की इजाजत तक दे डाली। 

सामाजिक कार्यकर्ता रंजना गावांडे और कृष्‍णा चंदगुडे ने बताया कि जिस लड़की से शादी का रिश्ता तोड़ा गया है। वो पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी। अपनी तैयारी के दौरान उसे दौड़ना, लंबी कूद और साइकिल चलाने के साथ दूसरी बड़े शारीरिक अभ्यास करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि पंचायत के इस निर्णय के बाद वो पुलिस में शिकायत करेंगे। यह कोई सही निर्णय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें