फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IN-SPACe Headquarters: पीएम मोदी गुजरात को देंगे एक और सौगात, 10 जून को करेंगे अहमदाबाद का दौरा

Sat, 04 Jun 2022 05:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ट्विटर हैंडल पर IN-SPACe मुख्यालय के उद्घाटन की घोषणा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात को एक और सौगात देने वाले हैं। वे 10 जून को अहमदाबाद का दौरा करेंगे। यहां वे बोपल में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसे जून 2020 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, IN-SPACe एक नोडल एजेंसी होगी, जो अंतरिक्ष गतिविधियों और गैर-सरकारी निजी संस्थाओं को अंतरिक्ष से जुड़ी सुविधाओं के विभाग के उपयोग की अनुमति देगी। इसका मकसद अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा निजी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ट्विटर हैंडल पर IN-SPACe मुख्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। IN-SPACe के अध्यक्ष पवन गोयनका ने ट्वीट किया कि मुझे 10 जून 2022 को पौने चार बजे पीएम मोदी बोपल, अहमदाबाद में IN-SPACe मुख्यालय के उद्घाटन करेंगे। इसकी घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास करने के लिए उद्योग और इसरो के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें