प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाभी भगवती का बुधवार को अहमदाबाद में निधन हो गया है। वह 55 साल की थीं। बीमारी की वजह से उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन
उनके शव को घर लाया गया है। उनका आज शाम अहमदाबाद के एसजी राजमार्ग पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगवती प्रह्लाद मोदी की पत्नी थीं। जो प्रधानमंत्री के बड़े भाई हैं। प्रह्लाद मोदी गुजरात के फेयर प्राइस शॉप ओनर्स और केरोसीन लाइसेंस होल्डर्स एसोसिएशन के मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं।
पिछले कई महीनों से भगवती के शरीर के अंग काम नहीं कर रहे थे। उनका अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ब्लड प्रेशर, किडनी, डायबिटीज और पैरालिसिस का इलाज चल रहा था। उनके पति प्रह्लाद प्रधानमंत्री मोदी से दो साल बड़े हैं।