फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को आधी रात में ही मिल गई थी जीत की खबर !

Sat, 11 Mar 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन
गूगल ट्रेंड़्स
विज्ञापन
वैसे तो सुबह 8 बजे से पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हुए लेकिन पीएम मोदी को आधी रात में ही बहुमत मिल गया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आपके इस सवाल का जवाब है कि पीएम मोदी ने आधी रात को ही गूगल ट्रेंड्स में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती और शिवपाल सिंह यादव को हरा दिया था। यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि मोदी अभी भी ट्रेंड में सबसे ऊपर हैं। मोदी के नीचे अखिलेश, फिर राहुल, मायावती और अंत में शिवपाल सिंह यादव हैं।
विज्ञापन

पंजाब में मोदी रहे पीछे

गूगल ट्रेंड़्स
पंजाब की बात करें तो गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक ही रुझान भी आ रहे हैं। यूपी ट्रेंड में मोदी जहां आधी रात से लेकर अभी तक टॉप पर हैं, वहीं पंजाब में ढाई बजे रात को मोदी का ग्राफ थोड़ा ऊपर चढ़ा था लेकिन 4 बजते ही कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने उन्हें पछाड़ दिया। 4.34 बजे सुबह मोदी एक बार फिर ऊपर चढ़े लेकिन सुबह 7 बजे वे नीचे आ गए। उसके बाद से अभी तक अमरिंदर ही टॉप पर हैं।

यूपी में शुरू से ही रहा मोदी का कब्जा

गूगल ट्रेंड़्स
गूगल के यूपी ट्रेंड में आधी रात से ही मोदी टॉप पर थे और अभी भी बने हुए हैं। मोदी के बाद क्रमशः अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, मायावती और शिवपाल हैं। 
विज्ञापन

उत्तराखंड में भी मोदी लहर

गूगल ट्रेंड़्स
उत्तराखंड गूगल ट्रेंड की बात करें तो यहां भी मोदी शुरू से ही टॉप पर थे हालांकि सुबह पौने पांच बजे हरीश रावत ने उन्हें पछाड़ा लेकिन 6 बजकर 18 मिनट से मोदी फिर से टॉप पर हैं। ट्रेंड में मोदी के बाद हरीश रावत, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज और यशपाल आर्य हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें