देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 18 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ 31 अक्तूबर को अनावरण के लिए तैयार हो जाएगी। यह जानकारी गुजरात सरकार की तरफ से बुधवार को दी गई।
गुजरात के मुख्य सचिव जेएन सिंह ने बताया कि इस विशालकाय प्रतिमा का निर्माण साधु बेट पर हो रहा है। यह स्थान केवड़िया में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध से 3.32 किलोमीटर दूर है। यह मूर्ति 31 अक्तूबर को अनावरण के लिए तैयार हो जाएगी। सिंह ने मंगलवार को इस परियोजना स्थल का दौरा कर वहां चल रहे काम का जायजा लिया था।
उन्होंने बताया, ‘मैं परियोजना स्थल पर काम की जानकारी लेने और इसके समय से कार्यान्वयन के लिए गया था। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी 31 अक्तूबर को अनावरण के लिए तैयार हो जाएगी।