फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी देश के रोने वाले प्रधानमंत्री'

Thu, 02 Feb 2017 05:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलारी/कुंदरकी (मुरादाबाद)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को आयोजित सभा में कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दागदार हो चुके दामन को छिपाने के लिए बाप-बेटों ने आपस में विवाद का नाटक किया है। नरेंद्र मोदी देश के रोने वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल नहीं किया है। 
विज्ञापन


बिलारी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक सात बार रोए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक 80 करोड़ की कीमत के कपड़े पहन डाले। अच्छे दिन लाने का वादा झूठा साबित हुआ। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने को कोई कदम नहीं उठाया। केंद्र में अपनी विफलता छिपाने को अब भाजपा घर वापसी, लव जिहाद, गौ रक्षा, नोटबंदी के मुद्दे उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक मुस्लिमों के हित के लिए सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं कराया। सपा ने भाजपा से मिलकर यूपी में 400 से ज्यादा दंगे कराए। गांव के गांव उजाड़ने वाले निर्दलीय विधायक राजा भैया को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया।
विज्ञापन


उधर, कुंदरकी में आयोजित सभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि नोटबंदी से 200 लोगों ने जान गंवाई हैं जिनकी मौत का जवाब प्रधानमंत्री को देना होगा। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि चुनाव में किया मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण को अब सरकार भूल गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी को डूबता हुआ जहाज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें