फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नरेंद्र मोदी तो बहराइच में राहुल गांधी की रैली

Thu, 22 Dec 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी (फाइल)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कसने लगी हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां वाराणसी में रहेंगे, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बहराइच में रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे और इसके बाद कई परियोजनाओं की आधारशीला रखेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। 

दोपहर एक बजे कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नरेंद्र मोदी काशी हिंदू विश्वविद्यालय जाएगे। इस दौरान वह पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर और स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशीला रखेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। वहीं, इसके बाद वह केंद्र सरकार की कबीरनगर में केंद्र सरकार की परियोजना आईपीडीएस और हेरिटेज लाइटिंग का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राहुल करेंगे जनाक्रोश रैली

राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में रहेंगे। वह नोटबंदी के खिलाफ 'जनाक्रोश' रैली करने वाले हैं। गुजरात के मेहसाणा में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के बाद राहुल गांधी की यह रैली काफी अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस उपाध्य के आरोपों पर बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। राहुल आए दिन बिना सबूत के पीएम पर प्रहार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें