आतंकियों की फंडिंग के लिए बादाम का कारोबार? जी हां, एनआईए की जांच में पता चला है कि टेरर फंडिंग के लिए दुपट्टों और कपड़ों के बाद अब बादाम गिरी (कैलिफोर्निया बादाम) के कारोबार को जरिया बनाया जा रहा है।
एनआईए ने इस मामले में एक केस दर्ज किया है और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सलामाबाद इलाके के व्यापार सुविधा केंद्र पर छापे मार कर इसका खुलासा किया है। जम्मू जिले के पुंछ जिले में भी इसी तरह के छापे मारे गए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार कारोबार समझौते के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पाक सीमा के उत्पादों की अदला-बदली का नियम है। इनमें पाक अधिकृत कश्मीर में उगाई जाने वाली बादाम गिरी भी शामिल है।