फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणसामी का धरना जारी, किरण बेदी के बातचीत का प्रस्ताव विफल

Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, पुडुचेरी
विज्ञापन
किरण बेदी - फोटो : Facebook
विज्ञापन
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी नयी दिल्ली की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर यहां वापस लौट आई और उन्होंने पांच दिन से जारी धरने को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को रविवार की शाम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। हालांकि बैठक के लिए पूर्व शर्त ‘लगाए’ जाने के कारण यह पहल विफल हो गयी।
विज्ञापन


बातचीत कार्यक्रम रद्द होने के बाद देर शाम किरण बेदी ने मुख्यमंत्री पर केवल ‘अनावश्यक रूप से मामले को खींचने के लिए अधिकारियों की उपस्थिति की शर्त को ‘थोपने’ का आरोप लगाया। नारायणसामी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि राजभवन के सामने जारी धरने को 20 फरवरी से ‘जेल भरो’ आंदोलन के रूप में तेज किया जायेगा जिसके कुछ ही घंटों के बाद किरण बेदी का प्रस्ताव सामने आया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सात फरवरी को उपराज्यपाल को भेजे गए पत्र में समाहित हमारी मांगों को जब तक मान नहीं लिया जाता है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।’’ उपराज्यपाल के खिलाफ अपने धरने के तहत शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री, उनके मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने अपने आवासों पर काले झंडे लहराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 14 फरवरी को दिल्ली गई बेदी आज दोपहर को लौट आईं थी और उन्होंने नारायणसामी तथा उनके साथियों को बैठक के लिए शाम को राजभवन आमंत्रित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें