फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता निजी कंपनी की तरह पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही है: रमन सिंह

Mon, 18 Feb 2019 12:47 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
raman singh - फोटो : PTI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार को एक निजी कंपनी की तरह चला रही है और राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करके सभी लोकतांत्रिक मानदंड़ों का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ममता बनर्जी ने डर और खतरे का माहौल बनाकर सभी राजनीतिक नैतिकताओं को तोड़ दिया है। पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए, ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी केवल दो लोग हैं जो एक निजी कंपनी की तरह सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।’’ 

शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में बनर्जी के हाल के धरने का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी घटित नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में पिछले वर्ष पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा और हत्याओं की कथित घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

पुलवामा हमले पर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी पर सिंह ने कहा कि देश सिद्धू को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि उन्होंने (नवजोत) देश के लोगों की भावनाओं को आहत किया है। मेरा मानना है कि देश सिद्धू को माफ नहीं करेगा।’’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें