फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीग्राम: दिनभर 'वॉर रूम' में रहेंगी दीदी, टीएमसी ने लगाया पोलिंग एजेंट्स को रोकने का आरोप

Thu, 01 Apr 2021 02:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम

सार

  • पार्टी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी इस हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट के मतदान पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट के लिए आज (1 अप्रैल) हो रहे मतदान के दौरान रेयापाड़ा इलाके में अपने 'वॉर रूम' में रहने का फैसला किया। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर ममता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी इस हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट के मतदान पर नजर रख रही हैं। मतदान सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों में उनके पोलिंग एजेंट्स को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नंदीग्राम के भीमकाता इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा या किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली। 

वहीं, तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम साढ़े छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद उत्तर बंगाल में प्रचार के लिए इलाके से जाने का फैसला किया था, लेकिन सुबह उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया। बनर्जी के साथ मौजूद तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'उन्होंने नंदीग्राम में रुकने और प्रचार के लिए अगले दिन जाने का फैसला किया। बनर्जी इलाके में हालात पर नजर रखेंगी और जरूरत हुई तो मतदान केंद्रों पर भी जाएंगी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि ममता बनर्जी 27 मार्च से नंदीग्राम में हैं। उन्होंने बुधवार (31 मार्च) को आरोप लगाया था कि नंदीग्राम में समस्या पैदा करने और मतदाताओं को डराने के लिए अन्य राज्यों से 'गुंडे' लाए गए हैं। वहीं, तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम ब्लॉक-दो के विभिन्न मतदान केंद्रों में भाजपा ने उनके पोलिंग एजेंट को धमकाया। टीएमसी के एक नेता ने कहा, 'हमारे पोलिंग एजेंट को नंदीग्राम ब्लॉक-दो में कई मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं को मताधिकार का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है।' हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें