मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम विवादों में आने लगा है। मध्य प्रदेश के खजुराहो से निकलकर ज्योतिरादित्य अपने काफिले के साथ रीवा जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। इस दौरान कोई कार पर फूल फेंक रहा था तो कोई उन्हें भेंट दे रहा था। इसी दौरान एक उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिंधिया को पन्ना के भैरोटेक बाबा मंदिर का प्रसाद नारियल भेंट कर दिया। सिंधिया ने उस नारियल को स्वीकार तो कर लिया। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ते ही ज्योतिरादित्य ने प्रसाद के नारियल को चलती कार से बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
रियल के फेंके जाने के बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने पैरों के बीच दबा लिया ताकि लोग उसे देख न सकें। लेकिन इस पूरे वाक्ये को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर प्रसाद का अपमान ही करना था तो उसे उन्हें स्वीकार ही नही करना चाहिए था।