फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरसीसी कार्यक्रम में वक्ताओं की सूची में से हटाया गया आलोक वर्मा का नाम

Thu, 14 Feb 2019 05:50 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आलोक वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का नाम दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) स्टूडेंट्स यूनियन बिजनेस कॉन्क्लेव 2019 के वक्ताओं की सूची में से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा जांच एजेंसी के निदेशक के तौर पर उन्हें बहाल किए जाने के एक दिन बाद नौ जनवरी को उनको एक आमंत्रण भेजा गया था और कल होने वाले कार्यक्रम के दौरान भाषण देने का आग्रह किया गया था। 

अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न्यायमूर्ति एके सिकरी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उन्हें सीबीआई निदेशक के पद से स्थानांतरित करने का फैसला किया था। हालांकि खड़गे ने इस पर अपनी कड़ी असहमति दर्ज करायी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके सहयोगियों ने बताया कि उनका नाम वक्ता सूची में से हटा लेने के बारे में उन्हें खबर कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें