फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन पहला राफेल जेट 20 सितंबर को भारत को सौंपेंगी। फ्रांस की कंपनी भारत को जो राफेल विमान देने वाली है, वह फ्रांस की वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान से भी एडवांस हैं। राफेल लड़ाकू विमानों के भारत पहुंचने से पहले ही भारतीय पायलटों ने इन्हें चलाने का प्रशिक्षण ले लिया है। अब नागपुर के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्रों को राफेल और फाल्कन विमानों के कल-पुर्जे कैसे जोड़े जाएं, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।