नागपुर के आईटी कर्मचारी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के सहकर्मी का कहना है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उसके काम पर सवाल किए थे, जिससे वह आहत हो गया था। अधिकारी की टिप्पणी से से वह गुस्से में था, इसी वजह से उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी। गौरतलब है कि कर्मचारी नागपुर की एक आईटी परामर्श सेवा कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान एल देवनाथन लक्ष्मीनरसिम्हन (21) के रूप में हुई है।
चाकू देवनाथन के दिल में लगा
नागपुर पुलिस के अनुसार, देवनाथन पिछले 10 महीनों से मिहान (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट) स्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। मृतक श्याम नगर स्थित फ्लैट में आत्महत्या से पहले अपने साथी चंदेल और पवन अनिल गुप्ता के साथ शराब पी रहा था। चंदेल ने पूछताछ के दौरान बताया कि देवनाथन ने उसे काम पर सवाल किए थे और उसके काम में कमी बताई थी। इस वजह से चंदेल गुस्से में आ गया और उसने देवनाथन के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू देवनाथन के दिल में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर को हुआ संदेह
घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को चंदेल और पवन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर की बताया कि बाथरूम में गिरने से इसे चोट लगी है। हालांकि, डॉक्टर निशान देखते ही समझ गया था कि यह चाकू के वार का निशान है। डॉक्टरों को चंदेल और पवन की बात पर संदेह हुआ। देवनाथन के भाई ने शिकायक दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर चंदेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब आरोपी ने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है।