असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (फाइल)
- फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दावों के बीच नागांव मामले में इंसाफ की मांग कर रही कांग्रेस ने सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। असम से निर्वाचित कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'नागांव में नाबालिग लड़की के साथ जो अपराध हुआ है, उससे समाज में आक्रोश है। नाबालिग लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से अनुरोध करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि लड़की का उचित इलाज हो।' उन्होंने कहा, इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है।
असम की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है
गोगोई ने कहा कि नागांव के लोग उन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हैं। उन अपराधियों की मौत कई कारणों से हुई। सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि असम में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। कहीं न कहीं असम सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी क्योंकि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।' उन्होंने कहा कई ऐसे उदाहरण हैं जिससे साफ होता है कि असम की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर हो गई है।