सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर
- फोटो : Social Media
नगालैंड के विद्रोही नेता के बेटे और बहू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल इन तस्वीरों में दोनों ही अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान स्टेज पर खड़े होकर बंदूकें लहरा रहे हैं। साथ ही तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। खास बात यह है कि रिसेप्शन में आए मेहमान इन दोनों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नगालैंड में विद्रोही नेता बोहोतो किबा के बेटे और बहू की शादी का रिसेप्शन इन दिनों चर्चा का विषय है। दरअसल, विद्रोही समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-यूनिफिकेशन (एनएससीएन-यू) के नेता किबा ने बीते शनिवार को अपने बेटे की शादी का रिसेप्शन दिया था। यह रिसेप्शन दीमापुर में हुआ था।
इसी दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में किबा के बेटे-बहू ने एके 56 और एम16 असॉल्ट राइफल हाथों में ले रखी हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों ही अलग-अलग पोज में अपनी तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। वहीं इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों ने भी हथियारों के प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं ली, वे भी दूल्हा-दुल्हन का हौसाल बढ़ाते रहे।