फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: कांग्रेस की नगालैंड इकाई ने सभी 60 विधायकों को इस्तीफा देने को कहा, की यह अपील

Thu, 05 Jan 2023 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर

सार

थेरी ने कहा कि यदि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) सरकार में कोई ईमानदारी बची है, तो उन्हें अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंप देना चाहिए। उनसे राजनीतिक समाधान लागू करने के लिए कहना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की नगालैंड इकाई ने राज्य विधानसभा के सभी 60 विधायकों से अपना इस्तीफा सौंपने को कहा है। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा है कि वे नगा राजनीतिक समाधान को लागू करने की भी मांग करें। नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) के अध्यक्ष के. थेरी ने गुरुवार को यह बात कही।

विज्ञापन


थेरी ने कहा कि यदि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) सरकार में कोई ईमानदारी बची है, तो उन्हें अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंप देना चाहिए। उनसे राजनीतिक समाधान लागू करने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से नगा लोगों को संशय में नहीं रखने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि अगर वे ईमानदार हैं तो यही समय है जब उन्हें राष्ट्रपति शासन की मांग करनी चाहिए और चुनाव टाल देना चाहिए। राजनीतिक समाधान लागू करना चाहिए। यह भाजपा और राज्य सरकार का रुख होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें