फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड: भूस्खलन प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत-बचाव अभियान जारी, 100 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले

Tue, 28 Jul 2026 10:15 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोहिमा/दीमापुर
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगालैंड में लगातार बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से कोहिमा और दीमापुर में 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़क संपर्क बाधित होने से राहत एवं बचाव दलों के लिए प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ राहत कार्यों में भी प्रशासन की सहायता की।

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी और जरूरत के आधार पर बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के साथ समन्वय कर उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई, जहां भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को सुरक्षित निकालना कठिन हो रहा था।
विज्ञापन


इस बीच, पूर्वी नगालैंड के लोंगलेंग जिला मुख्यालय से भी राहत एवं बचाव अभियान की तस्वीरें सामने आई हैं। इस क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में सड़कें प्रभावित होने से लोगों की आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें भी स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौसम और जमीनी हालात का आकलन करते हुए आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें