फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, बोले- पीएम मोदी ने बदली राजनीतिक संस्कृति

Tue, 05 Mar 2024 09:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जाति, क्षेत्र और तुष्टिकरण की राजनीति थी। सभी का समर्थन लेने की राजनीति थी, लेकिन समाज के एक वर्ग के लिए शासन था। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीतिक संस्कृति और विमर्श को चुनौती दी और उसे बदल दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में तुष्टिकरण या वोटबैंक की राजनीति के बजाए जवाबदेही की राजनीति हो रही है।  

विज्ञापन

'केवल एक वर्ग के लिए था यूपीए का शासन'
उन्होंने कहा, "पहले यह विमर्श था कि चीजें वैसी ही रहेंगी। कोई भी आकर शासन कर सकता है। लेकिन चीजें नहीं बदलेंगे। इसके साथ ही जाति, क्षेत्र और तुष्टिकरण की राजनीति हुई। सभी का समर्थन लेने की राजनीति थी, लेकिन समाज के एक वर्ग के लिए शासन करना था।" 

'तुष्टिकरण नहीं, सभी के लिए न्याय की राजनीति'
यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आज कोई तुष्टिकरण नहीं है, सभी के लिए न्याय है। सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसलिए आज तुष्टिकरण या वोट बैंक की राजनीति के बजाए प्रदर्शन, जवाबदेही, रिपोर्ट कार्ड, विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की राजनीति हो रही है।"

'बेरोजगार हो गया है गांधी परिवार'
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा, "जब वैश्विक स्तर पर भारत और इसकी अर्थव्यवस्था को एक गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है, तब गांधी परिवार (राहुल, सोनिया) कह रहा है कि नौकरियां नहीं हैं, महंगाई है।" उन्होंने कहा, "वे (कांग्रेस और गांधी परिवार) बेरोजगार हो गए हैं। इसमें कोई शक नहीं है। वे भारतीय अर्थव्यवस्था और इसकी विकास दर के बारे में ज्यादा पढ़ते-लिखते नहीं हैं।" 
विज्ञापन

'कोरोना में स्थिर रही भारत की अर्थव्यवस्था'
उन्होंने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर रही है। जबकि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र, पार्टी के कर्नाटक प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें