फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nabha Jailbreak 2016: मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी हांगकांग से गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 02:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नाभा जेल कांड में मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग में गिरफ्तार कर लिया गया है। 2016 के नाभा जेल कांड में नाम आने के बाद गृह मंत्रालय ने रोमी खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था जिसके बाद शुक्रवार को रोमी को हांगकांग में एक लूट के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है। 

विज्ञापन


27 नवंबर 2016 को नाभा जेल से 4 गैंगस्टर और दो आतंकवादी  फरार हो गए थे। जिनमें से खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू को पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक अन्य आतंकवादी कश्मीर सिंह अभी भी पुलिस पहुंच से बाहर है।

इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्की गौंडर पिछले दिनों पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। रोमी को इससे पहले 2016 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह हांगकांग भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें