फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: क्योंझर में बंद घर से महिला डॉक्टर का शव बरामद, 21 दिसंबर को साथी के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

Mon, 02 Jan 2023 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

जोडा पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोडा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बिरंची प्रसाद देहिरू ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुभाश्री की असामयिक मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के क्योंझर जिले में 25 वर्षीय एक महिला डॉक्टर का शव उसके घर से बरामद हुआ है। इसके बाद से ही उसकी मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस ने सुभाश्री कार का शव उसके घर का दरवाजा तोड़कर बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, महिला ने बीती रात नए साल की पार्टी मनाई थी। महिला ने अपने साथियों के साथ पार्टी में डांस भी किया था। 

विज्ञापन


मामला पेंचीदा इसलिए भी है, क्योंकि शादी के वादे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक पुरुष सहकर्मी (जो एक डॉक्टर भी है) के खिलाफ जोडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बमुश्किल 10 दिन बाद महिला मृत पाई गई। इस मामले की शिकायत 21 दिसंबर को दर्ज कराई गई थी।

अपनी शिकायत में सुभाश्री ने बताया था कि वह छह साल पहले अपने पुरुष सहयोगी के मिली थी। उसने शिकायत में लिखा है कि पिछले साल 18 सितंबर और 10 अक्तूबर को उसने शादी करने का झांसा देकर उसके आवास पर उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, जब युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कटक जिले की रहने वाली शहरी पीएचसी, बनीकला में कार्यरत थीं। वह पीएचसी के प्रथम तल पर रहती थी। साथियों के मुताबिक, वह 31 दिसंबर की आधी रात को पार्टी करके घर लौटी थी। उसके घरेलू सहायिका और सहकर्मियों ने पुलिस को फोन किया, क्योंकि बार-बार खटखटाने के बावजूद उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला।

जोडा पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोडा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बिरंची प्रसाद देहिरू ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुभाश्री की असामयिक मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है। इस बीच मृतक डॉक्टर के पिता मनोरंजन कर और परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि वे पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें