फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: होटल में विदेशी महिला की रहस्यमयी मौत, पुलिस को हत्या का शक; फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा शव

Thu, 14 Mar 2024 02:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मामले में पुलिस को हत्या का शक है। लगातार तलाशी ली जा रही है। होटल स्टाफ से लेकर मैनेजर तक पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगुलरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक होटल में उज्बेकिस्तान की महिला की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि चार दिन पहले उज्बेकिस्तान की रहने वाली 37 साल की जरीना चार दिन पहले टूरिस्ट वीज़ा पर बेंगलुरु आई थी। वो सेशाद्रिपुरम क्षेत्र के होटल जगदीश के दूसरे फ्लोर में कमरा लेकर रह रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि 13 मार्च बुद्धवार शाम करीब 4.30 बजे होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ द्वारा मास्टर की से दरवाजा खोला गया। अंदर देखा तो सभी के होश उड़ गए क्योंकि कमरे में जरीना का शव पड़ा था। होटल स्टाफ द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने रहस्यमयी मौत का केस दर्ज किया है। 
पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन लगातार जारी है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस का मानना है कि जरीना की गला दबाकर हत्या की गई है। जरीना के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए बाउरिंग अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

होटल में मौजूद सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही हैं। ये देखा जा रहा है कि क्या बुद्धवार को जरीना के कमरे में कोई आया था? डॉग स्क्वॉयड को साथ लेकर जरीना के कमरे की तलाशी ली जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें