फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी की मां बोलीं- मेरा बेटा राजनीति से नहीं जुड़ा, उसे जानवरों से प्रेम

Wed, 20 Aug 2025 01:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश सकारिया की मां ने इस घटना के बाद दावा किया है कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने आगे कहा कि उनके बेटे को जानवरों को प्रेम है जो दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करने गया था।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी की मां का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह हुए हमले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन गुजरात के राजकोट निवासी हमलावर राजेश साकरिया की मां का कहना है कि उनके बेटे का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि राजेश तो केवल जानवरों के प्रति लगाव के चलते दिल्ली गया था और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का मिलनसार व्यवहार बना उनका दुश्मन, हुआ हमला; भाजपा ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई

क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री गुप्ता अपने सिविल लाइंस में मौजूद कैम्प कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम कर रही थीं। उसी दौरान राजेश साकरिया नामक व्यक्ति वहां पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, उसने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागज सौंपे और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


कौन है आरोपी राजेश?
41 वर्षीय राजेश साकरिया राजकोट शहर के कोठारिया रोड पर स्थित गोकुल पार्क में अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ रहता है। पेशे से वह ऑटो-रिक्शा चालक है। घटना की खबर मिलते ही राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची और परिवार से पूछताछ की।

मां बोली- उसे जानवरों से प्रेम 
वहीं इस घटना के बाद राजेश की मां, भानुबेन साकरिया, ने मीडिया को बताया, 'मेरा बेटा किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह बचपन से ही जानवरों से प्यार करता है। उसे कुत्ते, गाय और पक्षी बेहद प्रिय हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे सारे आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर में रखा जाए। इसी आदेश से वह परेशान था।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ दिन पहले वह हरिद्वार गया था। वहीं से हमें फोन किया और बताया कि वह दिल्ली जा रहा है ताकि कुत्तों के समर्थन में होने वाले विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा ले सके। उसने इतना ही कहा कि वह लौटकर आ जाएगा। हमें और कुछ पता नहीं।'

यह भी पढ़ें - Rekha Gupta: कौन है सीएम रेखा गुप्ता पर हमले का आरोपी, गुजरात से है कनेक्शन; क्यों दिया घटना को अंजाम, जानें
विज्ञापन


मामले में पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हमला पहले से योजनाबद्ध था या अचानक किया गया। वहीं, राजेश की मां लगातार यही दोहरा रही हैं कि उनके बेटे का इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, बल्कि वह सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यथित होकर प्रदर्शन में शामिल होने गया था।


सीएम आवास की रेकी करने का आरोप
वहीं इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर राजेश खिमजी को 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें