फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LA Olympics: सऊदी क्रिकेट महासंघ और अमेरिकी लीग के बीच करार, 2028 ओलंपिक से जुड़ा है मामला

Wed, 20 Aug 2025 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों से क्रिकेट 128 वर्ष बाद इस खेल महाकुंभ में वापसी करेगा। खेलों के महाकुंभ में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। पुरुष और महिला, दोनों श्रेणी में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
ओलंपिक - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ (एसएसीएफ) और डलास स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) ने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करने और खिलाड़ियों के लिए सुगम राह तैयार करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों से क्रिकेट 128 वर्ष बाद इस खेल महाकुंभ में वापसी करेगा। यह साझेदारी स्कूल और सामुदायिक कार्यक्रमों, कोचिंग और अंपायरिंग प्रमाणन, तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और उत्तरी अमेरिका में एनसीएल कार्यक्रमों के माध्यम से सऊदी अरब के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर केंद्रित होगा। इनमें कॉलेजिएट क्रिकेट लीग और पाथ टू क्रिकेट प्रो टैलेंट हंट शामिल हैं, जिनका उद्देश्य अगली पीढ़ी के पेशेवर खिलाड़ियों को तैयार करना है।

एनसीएल के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा, 'यह क्रिकेट के प्रति साझा जुनून और इसके भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण वाले दो देशों को जोड़ने वाला सेतु है। हम युवा खिलाड़ियों के लिए स्थानीय स्तर से लेकर विश्व मंच तक पहुंचने के वास्तविक अवसर पैदा कर रहे हैं।' सऊदी अरब में हाल के वर्षों में क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है। एसएसीएफ ने कहा कि एनसीएल के साथ साझेदारी से विकास कार्यक्रमों में तेजी आएगी जिससे उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें