फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी की पुणे यात्रा के दौरान प्रदर्शन करेंगे शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के कार्यकर्ता

Fri, 25 Feb 2022 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता छह मार्च को प्रधानमंत्री की संभावित पुणे यात्रा के दौरान उनके विरोध में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी पुणे यात्रा के दौरान उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। प्रधानमंत्री छह मार्च को पुणे का दौरा करने वाले हैं। ये तीनों पार्टियां महाराष्ट्र में सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


पुणे एनसीपी प्रमुख प्रशांत जगताप और कांग्रेस प्रमुख रमेश बागवे ने शुक्रवार को इसका एलान किया। स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह विरोध- प्रदर्शन प्रधानमंत्री की ओर से संसद में दिए गए उस बयान के खिलाफ होगा जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। 

जगताप ने कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि महाराष्ट्र ने देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस फैलाया है। यह हमारे प्रदेश का अपमान था। इसलिए उनकी पुणे यात्रा के दौरान तीनों पार्टियां 'मोदी वापस जाओ' आंदोलन करेंगे।'
विज्ञापन


काले कपड़े पहन हर चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे पार्टी कार्यकर्ता
एनसीपी नेता ने कहा कि यह प्रदर्शन शहर के सभी चौराहों पर आयोजित किया जाएगा और प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहनेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी छह मार्च को मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन के लिए पुणे का दौरा कर सकते हैं, लेकिन अभी उनके इस कार्यक्रम के बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें