फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंदिर वहीं बनाएंगे, मुसलमान स्वेच्छापूर्वक लौटाएं राम जन्मभूमि'

Sat, 01 Apr 2017 05:06 PM IST
amarujala.com - presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
''मंदिर वहीं बनाएंगें...'' नारा एकबार फिर गूंजा, लेकिन मुंबई में। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शुक्रवार शाम को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि मुसलमानों स्वेच्छापूर्वक अयोध्या में राम जन्मभूमि की जमीन हिंदुओं को लौटा देनी चाहिए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणियों और विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए वीएचपी ने कहा कि यह बात बिलकुल साफ है कि विवादित जमीन भगवान राम की जन्मभूमि है और हिंदू संप्रदाय के लिए धार्मिक महत्व रखती है।
विज्ञापन


इस मौके पर वीएसपी के डॉक्टर सुरेंद्र जैन ने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखते हुए कहा कि जिस तरह से मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए महत्वूर्ण हैं, उसी तरह हिंदुओं के लिए राम जन्मभूमि है। यह विचार करते हुए मुसलमानों जरूर स्वेच्छापूर्वक हिंदु संप्रदाय को जमीन लौटा देनी चाहिए। जैन ने आगे कहा कि सरकार को भी इस विषय में अपना किया हुआ वायदा पूरा करना चाहिए और हिंदुओं के राम मंदिर बनाने के लिए 70 एकड़ की जमीन सौंप देनी चाहिए।
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए संसद में कानून बनाने की मांग

फाइल फोटो
जैन ने यह अपील भी की कि सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसद में भी राम मंदिर के लिए एक नया कानून तैयार किया जाए। उन्होंने कहा का भारतीय पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण में यह बात साफ की जा चुकी है कि अयोध्या में विवादित जमीन पर इमारत को ढहाकर ही मस्जिद बनाई गई थी। सब जानते हैं कि वह राम मंदिर ही था, इसलिए वह जगह हिंदू संप्रदाय को ही जाती है। 

जैन ने यह भी कहा कि हालांकि राम मंदिर को ढहाया गया था, फिर भी हिंदू संप्रदाय उसी जगह पूजा करता है। अयोध्या विवाद मंदिर या मस्जिद का मुद्दा नहीं, बल्कि राम जन्मभूमि को वापस लाने का संघर्ष है। यह हिंदू संप्रदाय का अधिकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें