टोयोटा अपनी नई नवेली टूरिंग स्पोर्ट इनोवा क्रिस्टा को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। वेंचरर के नाम से ऐसी ही एक गाड़ी इंडोनिशयाई बाजार में पहले से ही बिक रही है। टोयोटा इनोवा की इस नई कार की कुछ तस्वीरें स्पाई कैमरे में कैद हुई।
कंपनी ने इनोवा को पहले से ज्यादा बोल्ड लुक दिया है। जिसके लिए कार के बंपर और व्हील ऑर्चस को काला रंग दिया गया है। टोयोटा ने कार को दो नए एक्सटीरियर रंग 'रेड वाइन' और 'सुपर व्हाइट' जोड़ा है। कंपनी ने कार में 16 इंच का ब्लैक एलॉय व्हील लगाया है जो इस नई कारों को और भी बेहतरीन लुक प्रदान करता है।
माना जा रहा है कि टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा के 17 इंच वाले एलॉय व्हील की शिकायतों के बाद यह बदलाव किया है। कार के इनटीरियर में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है, इसमें इनोवा क्रिस्टा टोयोटा के टॉप वेरिएंट जेडएक्स का इंटीरियर मौजूद है। हालांकि नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट में 6 सीटें ही दी गई हैं। कार के फ्लोर को भी नया डिजाइन मैट दिया गया है।