फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समझ चुके हैं आतंकवाद इस्लाम को बदनाम करने की साजिश- राजनाथ

Sun, 02 Apr 2017 09:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
फाइल फोटो: राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा है कि मुस्लिम समुदाय समझ चुका है कि आतंकवाद का सहारा इस्लाम को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा फैलाए जा रही हिंसा के बारे में पूछने पर पत्रकारों को बताया कि 'पूरा देश एकसाथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और मुस्लिमों ने यह समझ लिया है कि आतंकवाद इस्लाम को बदनाम करने के लिए हैं।' 

उन्होंने कहा कि हमारी सेना कश्मीर घाटी में आतंकवादियों को करारा जवाब दे रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश पाकिस्तान सोशल मीडिया के सहारे कश्मीर के युवकों को मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने और छिपे हुए आतंकवादियों की मदद पहुंचाने के लिए कर रहा है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि घाटी में हाल के दिनों में एक नया चलन देखने को मिल रहा है, सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आस-पास के गांवों के युवा सेना पर पत्थरबाजी करने लगते हैं, जिससे आतंकवादियों को मौके पर भागने पर मदद मिलती है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
इससे पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भुठभेड़ के वक्त होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं में होते इजाफे को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आम लोगों, युवकों को इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान की तरफ से उकसाया जा रहा है।

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म जिसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप शामिल हैं, के जरिए पाकिस्तान के कुछ समूह जम्मू कश्मीर के युवकों को सेना पर पत्थरबाजी के लिए उकसा रहे हैं। इन पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों का इस्तेमाल भीड़ को इकट्ठा करने में किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें