फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर:मुस्लिमों ने कराया कन्या भोज

Fri, 15 Apr 2016 04:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार मिसाल जाजमऊ स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को देखने को मिली। नवरात्र अष्टमी पर यहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कन्या भोज कराया। कन्याओं को पूरे श्रद्धा भाव से फल, बिस्किट और मिठाई खिलाई। यह नजारा देखकर आस-पास के लोग भी खुशी जाहिर करते रहे।सिद्धनाथ घाट मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में यह अनूठा आयोजन हुआ।
विज्ञापन


नन्ही - मुन्नी बच्चियों को केला, अंगूर, सेब, बिस्किट, मिठाई खिलाई गई और दान भी दिया गया। संदेश दिया गया कि बेटी बेटी होती है, वह हिंदू की हो या मुसलमान की। फैसल जमाल ने कहा कि बेटियों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि बेटी बचाओ, देश बचाओ। इससे हमारे देश की तरक्की होगी।

बताया कि वह आगे भी इस संदेश और संकल्प को बढ़ाएंगे। मो. रशीद के अनुसार हिंदू-मुस्लिम दो तन एक जान हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थों के लिए इन्हें लड़ाने का काम करते हैं लेकिन हम सबका पैगाम मोहब्बत और भाईचारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें