फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में मुस्लिम व्यापारियों ने किया 'मेड इन पाकिस्तान' प्रोडक्ट्स का बहिष्कार

Mon, 26 Sep 2016 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Indian Express
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमले के विरोध में गुजरात के वड़ोदरा में व्यापारियों ने पाकिस्तानी प्रोडक्ट का बहिष्कार कर दिया है। रविवार को मुस्लिम ट्रेड एसोसिएशन ने पाकिस्तान निर्मित प्रोडक्ट का बहिष्कार करते हुए खरीद और बिक्री न करने का फैसला किया है। पाकिस्तान से आयात किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में मेहंदी, मसाला और परफ्यूम मुख्य हैं। 
विज्ञापन


मुस्लिम व्यापारियों के एक अनाधिकारिक समूह मुस्लिम ट्रेड एसोसिएशन ने रविवार को प्रोटेस्ट मार्च निकाला और मांडवी के पास पाकिस्तान निर्मित प्रोडक्ट्स को जलाया। मुस्लिम व्यापारियों ने इसके साथ ही अन्य व्यापारियों से भी इस मुहिम में जुटने की अपील की। 

वड़ोदरा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्षद और कपड़ा व्यापारी फरीद कटपीसवाला ने कहा कि भारतीय परिवारों में पाकिस्तान निर्मित  मसाले, परफ्यूम, मसकारा, गुटखा, साबुन और कपड़ों का उपयोग होता है। त्यौहारी समय में इस सब प्रोडक्ट्स का बहुतायत में उपयोग होता है। उन्होंने कहा, 'मांडवी के हम मुस्लिम व्यापारियों ने तय किया है कि पाकिस्तान निर्मित किसी प्रोडक्ट को नहीं बेचेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को सबक सिखाने की कोशिश

- फोटो : Getty Images
कटपीसवाला के मुताबिक उनका समूह 150 छोटे और मध्यम रिटेल व्यापारियों का है। इनमें से सभी ने पाकिस्तानी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार का फैसला किया है। 

मांडवी एरिया में परफ्यूम की दुकान चलाने वाले इम्तियाज अत्तरवाला ने कहा, 'विरोध स्वरुप हमने पाकिस्तान निर्मित कई सारे प्रोडक्ट्स को न बेचने का फैसला किया है। इस तरह हम पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर कमजोर कर सकते हैं।'

कटपीसवाला ने कहा, 'हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह भारत में पाकिस्तान निर्मित सभी प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लगाए। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं कि वह पाकिस्तानी प्रोडक्ट न खरीदें। यह हमारी तरफ से एक छोटी कोशिश है। अगर हम साथ आ सके, तो पाकिस्तान को सबक सिखा सकते हैं, जोकि आतंक को पोस रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें