मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक उच्च संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन तलाक विधेयक में कई खामियां हैं। इसके साथ ही उसने उन खामियों को खत्म करने की दिशा में काम करने की बात कही।
ऑल इंडिया
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने दावा किया कि एक बहुत ही गलत कानून को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। एआईएमपीएलबी के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने कहा कि पूरी दुनिया में ऐसा कोई कानून नहीं है। इसमें ऐसी ही कई खामियां हैं।
एआईएमपीएलबी उन सभी खामियों को खत्म करने के लिए काम करेगी। उन्होंने हैदराबाद में तीन दिवसीय 26वें वार्षिक आम बैठक शुरू होने से पहले की शाम को यह बात कही।
नोमानी ने कहा कि बोर्ड विधेयक का विरोध नहीं कर रहा है बल्कि खामियों को दूर कराने का प्रयास कर रहा है। बता दें कि
तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है लेकिन राज्यसभा से अभी उसे मंजूरी नहीं मिली है।