फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बीफ बेचने के आरोप में एक शख्स को पीटा, एक गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2019 11:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम में बीफ बेंचने वाले मुस्लिम को भीड़ ने पीटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
असम के तेजपुर में कुछ लोगों ने बीफ बेचने के आरोप में एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की और उसे जबरन सुअर का मांस खिलाया। तेजपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने मंगलवार को बताया कि विश्वनाथ जिले के मधुपुर साप्ताहिक हाट में रविवार को कुछ लोगों ने शौकत अली (48) नामक एक बीफ विक्रेता की पिटाई की। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें भीड़ अली से पूछ रही है कि वह कहां से आया है और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) में उसका नाम है या नहीं।

अली ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसे जबरन सुअर का मांस खिलाया। लेकिन पुलिस ने उसके दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अली के इस दावे की जांच की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें