केरल नन दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व बिशप फ्रैंको मुल्लकल के खिलाफ केरल पुलिस के विशेष जांच दल ने चार्जशीट दाखिल की है। इसके बाद अदालत फैसला करेगी कि फ्रैंको मुल्लकल दोषी है या नहीं। बिशप फ्रैंको मुल्लकल पर आरोप है कि उसने 2014-2016 के दौरान बार-बार जालंधर की नन का बलात्कार और शोषण किया।
मुल्लकल को 21 सितंबर 2018 को कोच्चि में गिरफ्तार किया गया था। बिशप पर आईपीसी की धारा 342, 376 और धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (1) (आपराधिक धमकी), सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इस केस में चार्जशीट फाइल होने की खबर से नन, उसके परिजनों व नन के समर्थकों को इंसाफ की आस बंधी है।