कोलकाता में बुधवार को हिंदू संहति नाम के एक संगठन द्वारा
मुस्लिमों के जबरन धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। हिंदू संहति नाम के इस हिंदू संगठन पर 14 मुस्लिम लोगों के धर्मांतरण का आरोप है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिंदू संहति संगठन ने
कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने जब मुस्लिम से हिंदू बने लोगों से बातचीत करना चाहा तो हिंदू संहति के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मीडिया कर्मियों को चोटें भी आई।'