फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murshidabad: मुर्शिदाबाद में हिंसा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न की जांच करेगा महिला आयोग, जांच समिति का गठन

Wed, 16 Apr 2025 03:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयोग की जांच समिति ऐसे सुझाव देगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। जांच समिति हितधारकों के साथ बात करेगी और हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से भी चर्चा करेगी। 
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान जलता वाहन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक जांच समिति का गठन किया है। यह समिति मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न और उनके विस्थापन की जांच करेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर स्वतः संज्ञान लिया है। रहटकर खुद भी मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी और पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद में हिंसा के चलते विस्थापित हुए लोग
मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में वक्फ कानून के विरोध में बीती 11-12 अप्रैल को हिंसा भड़क गई थी। ये हिंसा सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में हुई। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। धुलियान के मंदिरपाड़ा इलाके में कथित तौर पर कई महिलाओं का उत्पीड़न किया गया। हिंसा के चलते मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ। सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे भागीरथी नदी पार कर पड़ोसी माल्दा जिले में पहुंच गए और अब वहां कैंपों में रह रहे हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि 'आयोग मुर्शिदाबाद से आ रहीं खबरों को लेकर बेहद चिंतित है। महिलाओं को न सिर्फ हिंसा का सामना करना पड़ा बल्कि उन्हें अपनी गरिमा और अपने घरों को भी छोड़ना पड़ा।'

ये भी पढ़ें- Murshidabad Violence: 'आज भी रात को नींद नहीं आती, कानों में गूंजती है चीख-पुकार'; पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात करेगी जांच समिति
उन्होंने कहा कि जांच समिति ऐसे सुझाव देगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। जांच समिति हितधारकों के साथ बात करेगी और हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से भी चर्चा करेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष रहटकर और आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार और डिप्टी सचिव शिवानी डे 17 अप्रैल की शाम को कोलकाता पहुंच सकते हैं। कोलकाता से समिति 18 अप्रैल को माल्दा जाएगी, जहां विस्थापितों से बात करेगी। साथ ही प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी। 19 अप्रैल को महिला आयोग की जांच समिति मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों जैसे शमशेरगंज, जाफराबाद आदि का दौरा करेगी और पीड़ितों से मुलाकात करेगी। इस दौरान पीड़ितों को दी जा रही मदद की भी जानकारी ली जाएगी।  

ये भी पढ़ें- Waqf Law: असम के सिलचर में पुलिस से भिड़ंत मामले में सात गिरफ्तार; वक्फ कानून के खिलाफ हुआ था हिंसक प्रदर्शन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें