फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद हिंसा: बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से हिरासत में लिए 12 लोग, पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच जारी

Mon, 21 Apr 2025 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।

सार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा के सिलसिले में ओडिशा के झारसुगुड़ा से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें हत्या के एक मुख्य संदिग्ध जियाउल शेख के दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में सोमवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने उन्हें पकड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में जियाउल शेख के दो बेटे भी शामिल हैं, जो मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बनहरपाली पुलिस थाने ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामला: SC ने यदियुरप्पा की याचिका से जुड़े कानूनी सवालों को बड़ी पीठ के पास भेजा, फैसला रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये लोग बनहरपाली थाना क्षेत्र के बुंडुबहाल में मजदूरी करते थे। अधिकारी ने कहा, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और हिंसा के दिन मुर्शिदाबाद में उनकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए थे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें