फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दौड़ाया और सिर कलम कर दिया 

Thu, 17 Nov 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, निघासन 
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव शिवलालपुरवा में भूमि विवाद के चलते भतीजे ने साथी की मदद से दिनदहाड़े सगी ताई की गला काटकर हत्या कर दी। बेखौफ हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया। मां को बचाने आई उसकी बेटी को भी आरोपी ने घायल कर दिया। काफी देर तक खौफनाक तांडव चलता रहा, लोग मूकदर्शक बन देखते रहे। इस दौरान महिला को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सीओ समेत पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लुधौरी के मजरा शिवलालपुरवा निवासी रामजस और उसके भतीजे धर्मेंद्र पड़ोस में रहते हैं। दोनों के पैतृक घरों के पास सहन की कुछ भूमि है। इस भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे रामजस खेत पर काम करने चला गया। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी रामगुनी और बेटी प्रीति मौजूद थी। पुलिस को दी गई तहरीर में रामजस ने बताया है कि सुबह करीब नौ बजे रामगुनी और प्रीती पूरब तरफ बने कच्चे घर में बैठी थीं।

इसी बीच उसका भतीजा धर्मेंद्र सामने रहने वाले अपने दोस्त रामदुलारे के साथ घर में जबरन घुस आया। दोनों ने धारदार बांके से प्रीती और रामगुनी पर हमला बोल दिया। प्रीती ने मां को बचाने की कोशिश की  तो उसको भी हमले करके बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद दोनों हमलावरों ने धारदार औजार से रामगुनी के पेट में वार किया, जिस पर रामगुनी चीखती-चिल्लाती हुई घर के बाहर भागीं। तो दोनों हमलावरों ने उसको दौड़ाकर विवादित भूमि पर गिरा दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

घटना स्थल पर मिले चप्पल, जैकेट

murder - फोटो : india today
इसके बाद बांके से प्रहार कर उसका धड़ से गला काटकर अलग कर दिया। इससे रामगुनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरत की बात है कि दिनदहाड़े हुई वारदात के दौरान रामगुनी के चीखने-चिल्लाने पर भी कोई पड़ोसी उसे बचाने नहीं पहुंचा। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र और रामदुलारे मौके से भाग गए। वारदात की खबर पाकर उसका पति रामजस घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सीओ आदेश कुमार त्यागी और एसआई वीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मौका मुआयना किया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पलिया कोतवाली स्थित मायके मलिनियां से मृतका की बहन सोनी और रक्षादेवी तथा मां अमृतादेवी भी पहुंचीं। इन सभी ने परिवार की जान को भी खतरा बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना स्थल पर मिले चप्पल, जैकेट
मृतका रामगुनी के शव के पास से एक सफेद रंग का रूमाल, एक जोड़ी चप्पल और एक जैकेट पड़ा मिला है। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।

एक ग्रामीण शव ढककर फरार
रामगुनी को मौत के घाट उतारने के बाद जब हमलावर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दबी जुबान बताते हैं कि हत्यारों के भागने के बाद एक  ग्रामीण ने रामगुनी के सिर को धड़ के पास रखकर उस पर चादर डाल दी थी। हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के पीछे भूमि विवाद और पुरानी रंजिश सामने आई है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - आदेश कुमार, सीओ निघासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें