नशे में धुत होकर बहस की, मारपीट में बेटे भी हुए शामिल
बोरीवली की घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प रविवार दोपहर उस समय शुरू हुई जब नशे में धुत हामिद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले राम नवल गुप्ता से बहस शुरू कर दी। गुप्ता का साथ देने उसके बेटे अमर, अरविंद और अमित भी आ गए। शेख ने अपने बेटों- अरमान और हसन को बुला लिया।
ये भी पढ़ें- Palm Springs Explosion: अमेरिका में आतंकी हमले का संदिग्ध 25 वर्षीय युवक धमाके में खुद भी मरा; FBI कर रही जांच
दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया
दोनों समूहों के बीच पहले तो मारपीट हुई। बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसा में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने एमएचबी पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Amit Shah: 'आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते', अहमदाबाद से गृह मंत्री अमित शाह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश