फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: अपार्टमेंट में मिला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के एक छात्र अनुराग जायसवाल का शव उनके किराए के अपार्टमेंट में मिला। पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के एक छात्र अनुराग जायसवाल का शव उनके किराए के अपार्टमेंट में मिला। वह मानव संसाधन पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में किया जाएगा। जहां उनके परिवार के सदस्य पहुंचेंगे। मुंबई पुलिस ने युवक की मौत की पुष्टि की है। अनुराग लखनऊ के रहने वाले थे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग शुक्रवार की रात को वाशी में एक पार्टी में गए थे। इस पार्टी में करीब डेढ़ सौ छात्र थे। पार्टी ने बहुत अधिक शराब पी थी। 
विज्ञापन




अनुराग के साथ कमरे में रहने वाले छात्रों से पूछताछ के बाद पुलिस रैगिंग के कोण को खारिज किया। बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद अनुराग अस्वस्थ थे। जब उन्होंने सुबह उठने में असमर्थता जताई, तो उन्हें उनके कमरे में रहने वाली साथी चेम्बूर के अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

इसके बाद लखनऊ में उनके परिवार को सूचित किया गया। परिवार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया उनके मुंबई पहुंचने के बाद ही करवाने की मांग की है। मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें