फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट पर सुरक्षाबल, धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 28 Sep 2024 02:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शहर के धार्मिक स्थानों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है और कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में आतंकी हमले का खतरा है। दरअसल मुंबई पर आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिली है, जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल अलर्ट पर है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। शहर के धार्मिक स्थानों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है और कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, मॉल आदि में विशेष चौकसी
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे क्रॉफर्ड मार्केट आदि में पुलिस ने मॉक ड्रिल भी की। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। देश की वित्तीय राजधानी होने के नाते मुंबई शहर आतंकियों के निशाने पर रहता है। ये भी वजह है कि आतंकी हमले की खुफिया सूचना को सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से ले रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। आतंकवाद निरोधक बल को भी सक्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें