फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: शहीदों के परिवारों को 51 लाख रुपये देगा सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट

Fri, 15 Feb 2019 05:49 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। ट्रस्ट ने कहा है कि इस हमले में सीआरपीएफ के जिन जवानों ने अपनी जिंदगियां खोई हैं, उनके परिवारों को मदद के तौर पर यह राशि दी जाएगी।

विज्ञापन

मालूम हो कि मुंबई का विश्वप्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां स्थापित गणपति को लोग बप्पा कह कर पुकारते हैं और अभिभावक मानते हैं। साजिशों के लिए आतंकवादियों की हेड लिस्ट में रहने वाले इस मंदिर की सुरक्षा में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी लगी रहती है। मुंबई पुलिस के अलावा यहां मिलिट्री फोर्स भी इस मंदिर की सुरक्षा में लगे रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें