फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सचिन वाजे ने एनआईए कोर्ट में दायर की जमानत याचिका, लगाई रिहाई की गुहार

Sat, 17 Jul 2021 10:48 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने अदालत से अपनी रिहाई की गुहार लगाई क्योंकि एनआईए सचिन वाजे की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने में विफल रही है। 
विज्ञापन
सचिन वाजे, फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक गाड़ी में विस्फोटक सामग्री मिलने और व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या मामले में आरोपी बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने विशेष अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। तलोजा जेल में बंद वाजे ने अदालत से अपनी रिहाई की गुहार लगाई क्योंकि एनआईए सचिन वाजे की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने में विफल रही है। 

विज्ञापन

 
याचिका में उसने दलील दी है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) तय समय के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने में नाकाम रहा, इसलिए वह स्वत: ही जमानत पाने का हकदार है। मार्च में गिरफ्तार किए गए वाजे ने हाल में जमानत के लिए एक याचिका दाखिल कर दावा किया कि एनआईए 60 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने में नाकाम रही।

विशेष अदालत ने नौ जून को एनआईए को आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दो महीने का और समय दिया था। वाजे ने एनआईए को समय दिए जाने पर सवाल उठाया है। अदालत मामले पर 22 जुलाई को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें