फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Viral Video: बिंदी नहीं लगाने पर महिला पत्रकार को बयान देने से नेताजी का इनकार, महिला आयोग में जवाब तलब

Thu, 03 Nov 2022 05:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वीडियो में संभाजी भिड़े को महिला पत्रकार से बयान लेने से पहले बिंदी लगाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। जिसमें वह बिंदी न लगाने पर बयान देने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
sambhaji bhide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने बुधवार को माथे पर बिंदी न लगाने पर महिला पत्रकार से बात करने से इनकार कर दिया। बिंदी न लगाने पर बयान न देने की घटना कैमरे में कैद हुई है। संभाजी भिड़े से महिला टीवी पत्रकार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनकी मुलाकात का बयान मांगा था। 
विज्ञापन


वीडियो में संभाजी भिड़े को महिला पत्रकार से बयान लेने से पहले बिंदी लगाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। जिसमें वह बिंदी न लगाने पर बयान देने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकार से यह भी कहा कि एक महिला भारत माता के समान होती है और उसे बिंदी नहीं लगाकर विधवा की तरह नहीं दिखना चाहिए। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दक्षिणपंथी नेता को नोटिस जारी कर उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा।

2018 में भी आए आलोचनाओं के घेरे में 
भीमा-कोरगांव हिंसा के बाद चर्चा में आए संभाजी भिड़े ने 2018 में कहा था कि उनके बगीचे के आम खाने के बाद कई दंपतियों को बेटा पैदा हुआ है। हालांकि, उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। एनएमसी के एक अधिकारी ने उस दौरान कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भिड़े के दावे को झूठा बताते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनके बयान पर नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में एनएमसी ने भिड़े से पूछा है कि वह उन दंपतियों के नाम बताएं, जिन्हें उनके खेत के आम खाने के बाद बच्चे हुए हैं। उनसे अपने दावे को साबित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें