फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: मुंबई में कोरोना के मामलों की रफ्तार बढ़ी, बीते 24 घंटे में 922 संक्रमित और दो की मौत

Sun, 26 Dec 2021 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले मुंबई में शनिवार को 757 मामले सामने आए थे। इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए थे। राहत की बात यह थी कि इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना के रोजाना मामले डराने लगे हैं। बीते दिन यहां 922 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान दो लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई। वहीं, 326 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। यहां फिलहाल 4,295 लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले यहां शनिवार को 757 मामले सामने आए थे। इस दौरान 280 मरीज ठीक भी हुए थे। राहत की बात यह थी कि इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई थी।

विज्ञापन

 

मुंबई में पिछले सात महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले चार जून को यहां कोरोना में 973 मामले दर्ज किए गए थे। यानी पिछले 202 दिनों बाद रविवार को कोरोना के मामलों रिकॉर्ड उछाल देखा गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान यहां 34,819 टेस्ट किए गए हैं, जबकि 2.64 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है।

महाराष्ट्र में 31 नए ओमिक्रॉन केस
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1,648 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 918 लोग ठीक हुए और 17 मरीजों की मौतें भी हुईं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9,813 है। इसके साथ ही यहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल 141 ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें