फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मुंबई में 24 घंटे में 106 मिमी बारिश, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए मध्यम से भारी बारिश की दी चेतावनी

Tue, 27 May 2025 01:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Weather: मुंबई में पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिमी बारिश दर्ज की गई, नरीमन पॉइंट में सबसे ज्यादा 252 मिमी बारिश हुई। जलभराव और मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसी परेशानियां भी सामने आईं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते की शुरुआत में तेज बारिश झेलने के बाद मुंबई के निवासियों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में मुंबई शहर में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोकल ट्रेनें थोड़ी देर से चल रही थीं, जबकि बेस्ट (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन) की बसें और मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं।

विज्ञापन

मुंबई बारिश के बाद जलभराव - फोटो : पीटीआई
बीएमसी के मुताबिक, नरीमन प्वाइंट में सबसे ज्यादा 252 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई (25 मई रात 10 बजे से 26 मई सुबह 11 बजे के बीच)। इसके बाद बीएमसी मुख्यालय में 216 मिलीमीटर और कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 207 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: 'अगर पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो उसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा', भाजपा नेता दिलीप घोष की चेतावनी

बारिश से ट्रेन सेवा बाधित रही - फोटो : पीटीआई
आज सुबह आठ बजे तक (बीते चौबीस घंटे में) द्विपीय मुंबई में औसतन 106 मिलीमीटर, पश्चिम उपनगर में 72 मिलीमीटर और पूर्वी उपनगर में 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। सोमवार को आईएमडी ने बताया था कि मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत समय से पहले हो गई है, जो आमतौर पर जून में होती है।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना फॉर्मूला ई केस: KTR ने ACB नोटिस को बताया राजनीतिक बदला, कहा- विदेश से लौटते ही जांच में सहयोग करूंगा
विज्ञापन

बारिश का असर 
बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जलभराव और पेड़ों की टहनियां गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ीं। वर्ली नाका पर नया खुला अचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन जलभराव के कारण बंद करना पड़ा। पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे ऊंचे और महंगे इलाके भी पानी में डूबे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें