फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में सीट के बीचों-बीच चादर बिछाकर ताश खेलते दिखे पैसेंजर्स, भड़के लोग बोले- एक्शन लो

Tue, 27 May 2025 01:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक हालिया वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें कुछ यात्री हवाई यात्रा के दौरान मजे में ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों ने फ्लाइट की सीटों के बीच चादर बिछा दी है और उस पर आराम से बैठकर ताश खेल रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट में ताश खेलते नजर आए पैसेंजर्स - फोटो : एक्स@ShivrattanDhil1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हम भी यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज भी लोग कितने पिछड़े हैं और बदलते दौर के साथ खुद को बदलना नहीं चाहते हैं। लोग भले ही फ्लाइट में सफर करने का शौक रखते हों, लेकिन वहां के नियमों का पालन करने में कोताही भी बरतते हैं। अब हाल ही में, इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ यात्री फ्लाइट के बीचों-बीच सीट पर चादर बिछाकर आराम से ताश खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो पर एक तरफ तो कई लोग चुटती ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई लोग इस हरकत पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक हालिया वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें कुछ यात्री हवाई यात्रा के दौरान मजे में ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों ने फ्लाइट की सीटों के बीच चादर बिछा दी है और उस पर आराम से बैठकर ताश खेल रहे हैं, जैसे वे अपने घर के ड्रॉइंग रूम में बैठे हों। इस दौरान बाकी के यात्री उनके पास से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने उन्हें रोका नहीं।



लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के इंटरनेट पर फैलते ही इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को एयर ट्रैवल के नियमों का उल्लंघन बताते हुए सवाल किया है कि फ्लाइट क्रू ने कोई हस्तक्षेप क्यों नहीं किया। साथ ही कुछ यूजर्स ने नागरिक विमानन महानिदेशालय से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी निगाहें संबंधित एयरलाइंस की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "यह फ्लाइट है या कोई का ड्रॉइंग रूम?" वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "अगर फ्लाइट में अचानक टर्बुलेंस आ जाता तो फिर क्या होता? क्या तब भी ये लोग सुरक्षित रहते?"
विज्ञापन


कुछ यूजर्स ने ली चुटकी
हालांकि कुछ यूजर्स ने इस सीन को हल्के-फुल्के मनोरंजन के रूप में देखा, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर बताया। यह वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और उस पर हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ चुके हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें