फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 17 लोगों की मौत

Sun, 05 Jun 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
17 people dead after a bus crashed into 2 cars on Mumbai-Pune expressway - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक लग्जरी बस दो कारों से जा टकराई और सड़क से 20 फुट सड़क नीचे जा गिरी। हादसा तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि एक स्विफ्ट कार का टायर पंचर की वजह से हाईवे पर रुकी हुई थी। ड्राइवर को टायर बदलते देख एक इनोवा कार फर्स्ट लेन में मदद के लिए रुकी। तभी सतारा से आ रही एक बस ने दोनों कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद ये बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी। 

इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस मुंबई की ओर जा रही थी। हादसा नवी मुंबई के इलाके में एक्सप्रेसवे के आखिरी छोर पर हुआ। 
विज्ञापन


घायलों को पनवेल स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे से वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें