फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में किसानों का प्रदर्शनः वड़ा-पाव खाकर पेट भर रहा है देश का अन्नदाता

Mon, 12 Mar 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
किसान आंदोलन
विज्ञापन

वो जिसके हाथ में छाले हैं..पैरों में बिवाई है, उसी के दम से रौनक आपके बंगले में है आई... अदम गोंडवी की यह लाइनें महाराष्ट्र में आंदोलनरत किसानों पर फिट बैठती हैं। जिन किसानों को भारत का अन्नदाता कहा जाता है। जिन किसानों पर देश का पेट भरने की जिम्मेदारी है। वह खुद बिना अन्न के अपनी यात्रा को पूरा कर रहे थे। उनके इस सफर में साथ निभा रहा था मुंबई का वड़ा पाव। 

विज्ञापन


200 किलोमीटर लंबी यह यात्रा किसानों ने पैर में छाले, माथे पर पसीना और वड़ा-पाव खाकर पूरी की। नासिक से मुंबई के बीच किसान एकजुट होकर चलते जा रहे थे। बीच में कई पड़ाव ऐसे आए, जहां किसानों को कई किलोमीटर तक न तो खाने का कोई सामान मिला और न ही पीने का पानी नसीब हुआ। रास्ते में जिस भी इलाके में बाजार मिला, वहां किसानों ने अपने पेट की आग बुझाई। 

कम दाम में पेट भरने के लिए आपको महाराष्ट्र में वड़ा-पाव से बेहतर कोई विकल्प नहीं मिलेगा। तंगहाल किसान भी रास्ते भर वड़ा पाव के सहारे मुंबई का रास्ता तय करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें